
उदयपुर। बड़ीसादड़ी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन निर्मल पीतलिया और इलियास खां को पुलिस ने 10 किलो से अधिक अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गोगुंदा टोल नाके पर की गई इस कार्रवाई ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। नारकोटिक्स विभाग और गोगुंदा पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार में बड़ी मात्रा में अफीम तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। इसके बाद, पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए गोगुंदा टोल नाके पर कार की तलाशी ली। चौंकाने वाली बात यह है कि कार के डीजल टैंक में विशेष रूप से बनाई गई जगह पर 10 किलो 450 ग्राम अफीम छुपाई गई थी।

निर्मल पीतलिया, जो कभी नगरपालिका के चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे थे, का इस तरह नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त होना एक गंभीर सवाल खड़ा करता है। साथ ही इलियास खां, जो बड़ीसादड़ी के कृष्ण वाटिका के निवासी हैं, भी इस मामले में शामिल पाए गए। पीतलिया को रिश्वत के मामले में पद से अयोग्य घोषित किया था।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से न केवल नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क पर चोट पहुंची है, बल्कि यह भी संदेश गया है कि कानून की निगाहें हर जगह हैं।
About Author
You may also like
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
हिंदुस्तान जिंक और आईआईटी मद्रास की जुगलबंदी ने पेश किया जिंक-एयर बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
