
उदयपुर। देहलीगेट के अन्दर वाक़े मोहल्ला धोलीबावड़ी की हुसैनी मस्जिद की इन्तेज़ामिया कमेटी के आम चुनाव 2024-27 का पुरअम्न और मुनज्जम इनइक़ाद हुआ। इन चुनावों में मोहल्ले के अवाम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और कमेटी के नए ओहदेदारों का इन्तेख़ाब किया गया, जो अगले तीन साल तक अपने फराइज़ अंजाम देंगे।
चुनाव में सदर के ओहदे के लिए रिजवान ख़ान को मुंतख़ब किया गया, जिनका मोहल्ले में बेहतरीन शख्सियत और समाजी ख़िदमात के लिए एक मर्तबा मुकाम है। सेक्रेट्री की ज़िम्मेदारी सरफ़राज़ ख़ान को सौंपी गई, जो अपनी तंजीमी सलाहियतों के लिए मशहूर हैं। वहीं, केशियर का ओहदा शाहरुख़ ख़ान को दिया गया, जिन पर मोहल्ले के माली उमूर की निगरानी का ऐतमाद किया गया है।
चुनाव इंचार्ज शेख मुश्ताक़ हुसैन चंचल, साबिक़ तहक़ीक़ी अफ़सर (एस.आई.ई.आर.टी.), ने इस मौके पर कहा कि ये चुनाव एक इत्तेहादी फिज़ा में मुकम्मल हुए और नए ओहदेदारों से उम्मीदे हैं कि वो मोहल्ले की भलाई और मस्जिद के तआमुलात को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे।
चुनाव के बाद मुंतख़ब ओहदेदारों ने अवाम का शुक्रिया अदा किया और यकीन दिलाया कि वो इंतेजामात में पारदर्शिता और मोहल्ले की तरक़्क़ी के लिए पूरी तरह से कोशां रहेंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव : मुस्लिम प्रत्याशियों को मुस्लिम वोट नहीं, हिंदू वोटर्स का जीतना होगा दिल, पैगंबर के मैसेज और अपने अखलाक से देना होगा नफरत का जवाब
भारत-स्वीडन विकसित भारत शिखर सम्मेलन 2026: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया सांस्कृतिक नेतृत्व का संदेश
जिस ममता ने खाना खिलाया, उसी को लूट के लिए मार डाला : उदयपुर में बुजुर्ग दंपत्ति के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 40 जांबाजों की टीम ने 5 दरिंदों को दबोचा
उदयपुर नगर निगम चुनाव : पहले ही दिन दिनेश भट्ट के पहले नामांकन के क्या हैं सियासी मायने? क्या भाजपा ने तय कर लिया मेयर का चेहरा!
कुमावत समाज ने की प्रतिनिधित्व की मांग : बीजेपी से 18 और कांग्रेस से 7 उम्मीदवारों का पैनल प्रस्तुत कर मांगा प्रतिनिधित्व
