
उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में रविवार को नाटक ‘दिलवाले दुल्हनियां दे जायेंगे’ का मंचन किया गया।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फ़ुरकान खान ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला में रविवार को शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में ‘दिलवाले दुल्हनियां दे जायेंगे’ नाटक का मंचन हुआ। इस नाटक के लेखक अनुरोध शर्मा तथा निर्देशक सुप्रिया शर्मा थे। इस नाटक की शैली हास्य व्यंग्य थी। इसमें करीब 20 कलाकारों ने भाग लिया। संगीत संयोजन अमित झा, झनक शर्मा, मंच व्यवस्था अतुल गुप्ता, प्रकाश संयोजन कृष्णा कश्यप, रूप सज्जा एकता शर्मा एवं सहनिर्देशन नितिन सैनी ने किया। कलाप्रेमियों ने इस नाटक तथा उसके पात्रों द्वारा किए गए अभिनय को सराहा। अंत में सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया।
इस नाटक की कहानी एक विवाहित दपंती राज और सिमरन की नोकझोंक, नफरत और प्रेम पर आधारित हैं। नाटक में पति पत्नी बात बात पर इतना झगड़ते रहते हैं कि नौबत तलाक तक आ पहुंचती है और फिर आयोजित होता है एक विवाह विच्छेद समारोह। नाटक में गृहस्थ जीवन के छोटे छोटे दृश्यों के माध्यम से आज की दहेज कुप्रथा, व्यवसायिक होती शिक्षा प्रणाली और संस्कृति बचाओ के नाम पर पनपती गुंडागर्दी पर जोरदार व्यंग्य किया।
About Author
You may also like
तो क्या अब पर्ची से ही तय होंगे मेयर और सभापति? राजस्थान निकाय चुनाव में दावेदारों की धड़कनें तेज
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
