फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। उदयपुर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चितौड़ प्रांत के 60वें अधिवेशन में शनिवार शाम सूरजपोल चौराहे पर खुले अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा ने देश में बढ़ती अवैध तस्करी पर चिंता व्यक्त की और नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता को प्रमुखता दी।
चेतना पांचाल ने मेवाड़ की वीरांगनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान से युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा मिलती है। वहीं, पूर्व प्रांत मंत्री हर्षित ननोमा ने राज्य में बढ़ रही नशाखोरी और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताई और इन समस्याओं का तुरंत समाधान निकालने की आवश्यकता की बात की।

अजमेर महानगर सहमंत्री अदिति ने नई सरकार से शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की उम्मीद जताई। प्रांत मंत्री जितेंद्र लोधा ने तमिलनाडु के कॉलेज परिसरों में हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की।
अधिवेशन के समापन से पहले एक भव्य शोभायात्रा गांधी ग्राउंड से शुरू हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सूरजपोल चौराहा पर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान युवाओं को नशे से बचाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।
About Author
You may also like
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
