
उदयपुर। उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवाती परिदा ने सोमवार को सिटी पैलेस में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंटकरी करीब एक घंटे तक चली, जिसमें मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, कला, संस्कृति और मेवाड़ के महाराणाओं के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान समसामयिक विषयों और दोनों राज्यों के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बातचीत में मेवाड़ और उड़ीसा के आपसी जुड़ाव और उनके ऐतिहासिक रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई संभावनाओं पर मंथन हुआ।
गौरतलब है कि उड़ीसा की वर्तमान भाजपा सरकार में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के ससुर और पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव भी उपमुख्यमंत्री हैं। इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ने दोनों के बीच संवाद को और भी विशेष बना दिया।
भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रवाती ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को उड़ीसा आने का आमंत्रण देते हुए वहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने का आग्रह किया।
About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
कुमावत समाज का अनंत चतुर्दशी सामूहिक उद्यापन : 40 जोड़ों ने 14 पंडितों के सान्निध्य में किया पूजन-हवन
उदयपुर में शनिवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली : नाकोड़ा नगर और सौभाग्य नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियों में गुल रहेगी बत्ती
