
मुंबई। महाकुंभ मेले में स्टार बनीं मोनालिसा अब बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह सोशल मीडिया की सेंसेशन अब मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं, और इस बार उनके साथ एक नई कहानी जुड़ी हुई है, जिसे सुनकर बॉलीवुड में हलचल मचनी तय है।
मोनालिसा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह कार में बैठकर मुंबई की ओर जाती नजर आ रही हैं। खबरों के अनुसार, मोनालिसा को लेने के लिए खुद मणिपुर डायरी के असिस्टेंट डायरेक्टर माहेश्वर पहुंचे थे। इससे पहले, मुंबई जाने से पहले मोनालिसा ने अपने लोकल थाने के थाना इंचार्ज के साथ एक तस्वीर खिंचवाई, जो अब इंटरनेट पर छाई हुई है।
मोनालिसा की एआई वीडियोज और तस्वीरों ने सोशल मीडिया का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, और यह बात साबित कर दी है कि वह बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्हें तीन महीने की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
उनकी यह जादुई पॉपुलैरिटी अब बॉलीवुड के गलियारों में चर्चाओं का विषय बन चुकी है। मोनालिसा के बॉलीवुड में कदम रखने से बॉलीवुड की हसीनाओं के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कंगना रनौत भी मोनालिसा की तारीफ कर चुकी हैं, और उनका कहना है कि बॉलीवुड की अन्य हसीनाएं मोनालिसा के सामने फीकी नजर आती हैं।
मोनालिसा की सफलता से यह साबित होता है कि बॉलीवुड में उनकी धमाकेदार एंट्री जल्द ही होने वाली है, और इससे इंडस्ट्री में नया धमाल मच सकता है।
About Author
You may also like
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
NATIONAL BULLETIN : Major News Headlines from India and Around the World
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
