
गजा। इसराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते में एक नई मुश्किल सामने आई है। हमास ने ऐलान किया है कि वह फिलहाल बंधकों की रिहाई को रोक रहा है। इसके पीछे हमास ने आरोप लगाया है कि इसराइल युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।
हमास के बयान में कहा गया, “पिछले तीन हफ्तों में हमारे नेतृत्व ने देखा कि दुश्मन बार-बार युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है और शर्तों का पालन नहीं कर रहा है।” हमास का दावा है कि इन उल्लंघनों में उत्तरी ग़ज़ा में विस्थापित फ़लस्तीनियों की वापसी में देरी और ग़ज़ा पट्टी के विभिन्न इलाकों में गोलीबारी शामिल है।
शनिवार को, हमास ने इसराइली बंधक ओहद बिन अमी को रिहा किया था, लेकिन अब बंधकों की अगली रिहाई की योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस घटनाक्रम पर अब तक इसराइल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, और यह देखना होगा कि आगे इस स्थिति का क्या परिणाम निकलता है।
About Author
You may also like
दुबई से इजराइल जा रही उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलटों में खूनी संघर्ष : सऊदी अरब के ताबूक में इमरजेंसी लैंडिंग
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
NATIONAL BULLETIN : Major News Headlines from India and Around the World
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
