पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वैश्विक संभावनाओं पर जोर देते हुए इसे समाज-सुरक्षा और प्रगति के लिए एक अनिवार्य शक्ति बताया। पेरिस में आयोजित AI समिट में उन्होंने कहा कि AI के सकारात्मक पहलुओं का असाधारण प्रभाव है और यह मानवता के भविष्य को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

मोदी ने कहा कि भारत ने कम लागत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर डेटा एम्पावरमेंट को बढ़ावा दिया है, जो राष्ट्रीय AI मिशन की नींव है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि AI कैसे मेडिकल रिपोर्ट को सरल भाषा में समझने योग्य बना सकता है, लेकिन इसमें अभी भी सुधार की गुंजाइश है, जैसे कि बाएं हाथ से लिखने की रिक्वेस्ट देने पर भी AI आमतौर पर दाएं हाथ से लिखने का चित्र दिखाता है।
प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि AI सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि यह समाज, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को नए आयाम दे रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत अपनी विशेषज्ञता दुनिया के साथ साझा करेगा, ताकि AI का भविष्य सभी के लिए लाभकारी हो।
About Author
You may also like
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
बाबा श्याम के दर से घर लौटते वक्त काल के गाल में समाईं नौ जिंदगियां: कोटा-उदयपुर हाइवे पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां उजड़ीं, पलभर की झपकी ने छीन लीं खुशियां
शाही परिवार में दरार बरकरार: प्रिंसेस केट के वार्षिक क्रिसमस कैरोल कॉन्सर्ट से प्रिंस हैरी और मेगन की दूरी तय, ब्रिटेन लौटने के बावजूद नहीं मिला न्योता
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जिला परिषद चुनाव के 47 वार्डों का सियासी विश्लेषण : सीधे मुकाबले और सामान्य सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, तो त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष व एसटी आरक्षित वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी
