
उदयपुर। राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परंपरा में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया। दिनांक 9 अप्रैल 2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित सीआईडी इंटेलिजेंस का प्रदेश स्तरीय अलंकरण समारोह प्रेरणा और सम्मान का प्रतीक बन गया। समारोह में महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस, राजस्थान संजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में उदयपुर जोन के समर्पित अधिकारियों को उनकी अद्वितीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर—सहायक उप निरीक्षक बालूलाल को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उप निरीक्षक नरेश चौबीसा को उत्कृष्ट सेवा पदक, उप निरीक्षक मोहनलाल को अति उत्तम सेवा चिन्ह, तथा सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह को भी अति उत्तम सेवा चिन्ह से नवाज़ा गया।
इन सेवा अलंकारों की घोषणा गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा उन अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से की जाती है, जिन्होंने राजकीय सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, निष्कलंकता, ईमानदारी और सराहनीय कार्य निष्पादन से मिशाल पेश की है।
इन जांबाज़ अफसरों की यह उपलब्धि न केवल विभाग के लिए गौरव की बात है, बल्कि भावी पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
About Author
You may also like
नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, नई तारीखों का एलान जल्द : सपनों की बलि या व्यवस्था की लाचारी? जब ‘भविष्य’ लीक होकर सड़कों पर आ गया
उदयपुर में भाजपा का भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को दिया “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मूल मंत्र
हाईवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस : 40 यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान
मदर्स डे : एसपी डॉ. अमृता दुहन ने वृद्धाश्रम की माताओं को ओढ़ाया सम्मान का शॉल, बुजुर्गों से साझा किए स्वास्थ्य टिप्स
उदयपुर क्राइम डायरी : बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पुलिस महकमे की तकनीकी लापरवाही भी आई सामने…घर खड़ी गाड़ियों के कट रहे चालान
