
उदयपुर। राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर, उप निरीक्षक, सीआईडी जॉन, उदयपुर ने बुधवार को पुलिस सेवा में अपने 39 वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता से भरे उत्कृष्ट कार्यकाल को पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति प्राप्त की।
इस अवसर पर सीआईडी जॉन कार्यालय, उदयपुर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह सहित कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान वक्ताओं ने गुर्जर के सेवा-काल में किए गए अनुकरणीय कार्यों को स्मरण करते हुए उनकी सादगी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं साथियों ने सत्यनारायण गुर्जर को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक भविष्य की कामना की।
About Author
You may also like
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
ब्रेकिंग न्यूज : उदयपुर में भारत पहली बार करेगा वैश्विक लक्ज़री वेडिंग महाकुंभ की मेजबानी, दुनिया भर से जुटेंगे शीर्ष वेडिंग प्लानर्स और विशेषज्ञ
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
