
उदयपुर। सायरा तहसील के उमरड़ा स्थित महावीर जैन गौशाला में आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्षीतप पारणा महोत्सव का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पुण्य प्रसंग पर श्रद्धालुजनों को सुकून मुनि जी के दिव्य दर्शन और प्रेरणादायक सत्संग का लाभ प्राप्त हुआ। तपस्वियों का सम्मान कर वातावरण को तप, त्याग और श्रद्धा से ओतप्रोत कर दिया गया।
विशेष रूप से कमला देवी तलेसरा (उदयपुर) ने प्रथम एकासना वर्षीतप का पारणा इस आयोजन में विधिवत् रूप से किया, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे तलेसरा परिवार के लिए गौरव का क्षण रहा। इस पुण्य अवसर पर तलेसरा परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और एक साथ धर्मरस में निमग्न होकर आयोजन की शोभा को द्विगुणित किया।
कार्यक्रम की सात्विकता, वातावरण की पवित्रता और आत्मीय स्वजनों के स्नेह ने समस्त श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पारणा महोत्सव में धर्म, तप, सेवा और सह-अस्तित्व की भावना गहराई से अनुभूत हुई, जिसने उपस्थितजनों को आत्मिक सुकून और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।
About Author
You may also like
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
