
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर भारतीय DGMO को फोन कर सीमा पर संघर्ष विराम को लेकर बातचीत की।
बातचीत में दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि भारतीय मानक समयानुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते की सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा।
विदेश सचिव ने बताया कि, “आज दोनों देशों की सेनाओं को इस फैसले के अनुपालन के स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं।” इसके अलावा यह भी तय किया गया कि 12 मई को दोपहर 12 बजे एक बार फिर दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशक आपस में बातचीत करेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार यह फैसला ऐसे समय में आया है जब नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल के दिनों में गोलीबारी और ड्रोन गतिविधियों में तेजी देखी गई थी। इस बीच दोनों पक्षों द्वारा युद्धविराम का यह फैसला क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सवाल अब यह है कि यह सहमति कितनी लंबी टिकेगी और क्या यह किसी दीर्घकालिक शांति प्रक्रिया का हिस्सा बन सकती है?
About Author
You may also like
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
दौसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 21 घायल
झीलें सिर्फ जलस्रोत नहीं, हमारी जीवित विरासत हैं : उदयपुर की झीलों पर संकट को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट सख्त, लिया स्वतः संज्ञान
मुहर्रम जुलूस में ज़हर बांटने की खौफनाक साज़िश : दो सहेलियों की जांबाजी से टला 30 हजार लोगों पर मँडराता मौत का साया
