
उदयपुर। अभय मंजुला सेवा संस्थान ने अपनी स्थापना की तृतीय वर्षगांठ इस बार भी एक अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाई। संस्थान की परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी समारोह का आयोजन गौसेवा को समर्पित किया गया। केक काटने की बजाय इस बार गौशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाकर वर्षगांठ मनाई गई, जिससे आयोजन को एक विशेष और पर्यावरण-संवेदनशील पहचान मिली।
इस अवसर पर स्थानीय कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में हर्षिल भंडारी, मंथन मेहता, आगम चौधरी, आयुष आमेटा और काव्यांश जैन जैसे छात्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। युवाओं की भागीदारी से आयोजन में नई ऊर्जा का संचार हुआ और सामाजिक सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिला।
संस्थान की यह पहल न केवल गौसंरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करती है, बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का एक माध्यम बनती जा रही है।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
