फोटो : कमल कुमावत

सहेलियों की बाड़ी से फतहसागर की पाल तक महिलाओं की भीड़

उदयपुर में हरियाली अमावस्या मेले के दूसरे दिन मंगलवार को महिलाओं के मेले में महिलाओं व बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। झूलों में झूलने के साथ ही चाट पकौड़ी व पानी पुरी का भी मजा लिया। युवतियों ने पुपाड़ियों का शोर मचाया और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बारिश की बौछारों ने मेले का मजा दोगुना कर दिया। इस मेले में पुरुषों की नो-एंट्री रही।


सहेलियों की बाड़ी से लेकर फतहसागर पाल तक महिलाओं का कारवां ही नजर आया। मेले में सजावटी आइटम्स, ड्रेसेज और शृंगार के आभूषण आदि की खरीदारी हुई। वहीं, मालपुए, जलेबी-पकोड़ी और आइसक्रीम की दुकानों पर भी महिलाओं व बच्चों की भीड़ देखी गई। इधर, डोलर-चकरी में बैठकर झूलती महिलाएं जमकर हूटिंग करती नजर आईं।


मेले में रात करीब 10 बजे तक महिलाओं का आना-जाना लगा रहा।










About Author
You may also like
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट: विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव, लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागे
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
