
उदयपुर। लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ‘अहिल्याबाई होलकर’ की प्रथम कार्यकारिणी बैठक शनिवार को उदयपुर स्थित होटल विष्णुप्रिया में संपन्न हुई। इस बैठक में महिला उद्यमियों ने न केवल अपने व्यवसायिक अनुभव साझा किए बल्कि संगठनात्मक सशक्तीकरण, ज्ञानवर्धन और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस चर्चा भी की।
बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष ऋषिका पानेरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष रीना राठौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव आरुषि गोयल द्वारा किया गया। प्रारंभ में आयोजित परिचय सत्र में सभी सदस्याओं ने अपने-अपने व्यवसाय के अनुभव साझा किए और नेटवर्किंग को प्रभावी बनाने पर ज़ोर दिया।
प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में लघु उद्योग भारती की सदस्यता से जुड़े सभी महिला उद्यमियों को सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि रीना राठौर ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और ‘स्वयंसिद्धा’ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे लघु उद्योग भारती महिला उद्यमिता को मजबूती देने के लिए CSR गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सतत कार्य कर रही है।
बैठक में व्यवसाय संचालन में आने वाली चुनौतियों जैसे मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की उपयोगिता और कराधान प्रणाली (विशेष रूप से GST) से जुड़े पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। ई-कॉमर्स के ज़रिए व्यवसाय विस्तार के अवसरों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में सीमा सामर, मोनिका कोठारी, ममता अग्रवाल, मीनू कुम्भट, निवेदिता द्विवेदी, प्रेक्षा पोरवाल, सीमा सिंह, निधि सिरोया, कुसुम सिरोया, हिना लोढ़ा, पूजा शर्मा, वत्सना परोड़ा, भावना वाधवानी, चारू माथरेजा, रीना हाड़ा और रेखा मेहता सहित कई महिला उद्यमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बैठक का समापन संगठन के भावी कार्यक्रमों, महिला सशक्तीकरण अभियान और स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करने की रणनीति पर सहमति के साथ हुआ।
About Author
You may also like
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए दो विनाशकारी भूकंप,10 हजार से अधिक जिंदगियां खोने का खौफ, कांप उठी धरती, मलबे में दबीं सांसें :
रिजेक्शन के बाद सनक की हद : शादी से इनकार पर उदयपुर के युवक ने AI से बनाई हनीमून की तस्वीरें, युवती के घर भेजीं 500 टैक्सियां
बेटियों ने रचा इतिहास : शिक्षक दंपति की दोनों बेटियां पहुंचेंगी IIT, बड़ी बहन के बाद अब छोटी बहन मुनीज़ा परवीन को मिला IIT रुड़की
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
