
उदयपुर। कोषालय कार्यालय, उदयपुर शहर द्वारा अतिरिक्त कोषाधिकारी कृष्णकान्त व्यास के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सहकर्मियों ने भाग लिया और उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में कोषाधिकारी (शहर) पार्थ शर्मा, कोषाधिकारी (ग्रामीण) महेन्द्र सिंह सीमार, अतिरिक्त कोषाधिकारी शुभम माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने व्यास के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी अनीता व्यास, जो शिक्षा विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुकी हैं, को भी सम्मानित किया गया। विभाग की ओर से दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कृष्णकान्त व्यास को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आभार जताया गया। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ समाज और विभाग को भविष्य में भी मिलता रहेगा।
About Author
You may also like
कमबैक अनिल सिंघल
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
दस मिनट में बच्चे का शव निकाला, जवाबदेही गहरे पानी में डूबी : केशव नगर में खाली प्लॉट में भरे पानी में हादसा, प्रशासन पर उठे सवाल
मैं जिलाध्यक्ष, मैं महामंत्री, मैं पार्षद और मैं ही मेयर! निकाय चुनाव में BJP पदाधिकारियों की सर्वव्यापी दावेदारी पर उठे सवाल
