
उदयपुर। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र समाज द्वारा माटी के गणपति बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला रविवार, 3 अगस्त को महाराष्ट्र भवन में सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी।
महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष अनिल मुजुमदार ने जानकारी दी कि इस कार्यशाला का संचालन सांस्कृतिककर्मी विलास जानवे करेंगे। कार्यशाला में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, यह निशुल्क है।
आयोजन में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों को मूर्ति निर्माण के लिए आवश्यक टूल्स स्वयं लाने होंगे, जबकि मूर्ति बनाने के लिए उपयुक्त माटी समाज की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल गणेश मूर्तियों के निर्माण को प्रोत्साहित करना है, जिससे प्लास्टर ऑफ पेरिस जैसी हानिकारक सामग्रियों के उपयोग को रोका जा सके।
About Author
You may also like
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
