
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के धराली में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे बादल फटने से खीरगंगा गांव पूरी तरह बह गया। महज 34 सेकंड में पहाड़ी से आया मलबा और बारिश का तेज बहाव सैकड़ों घरों और होटलों को अपने साथ बहा ले गया।
घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि किस तरह पानी का सैलाब पहाड़ से उतरकर पूरे गांव को लील गया। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने पुष्टि की कि अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
रेस्क्यू अभियान जारी
धराली गांव, देहरादून से 218 किलोमीटर और गंगोत्री धाम से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित है। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है, लेकिन मलबे और तेज बहाव के कारण दिक्कतें आ रही हैं।
धराली बाजार तबाह
पानी और मलबा कई होटलों और दुकानों में घुस गया। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है और कई होटल व दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि पिछले दो दिनों से यहां लगातार भारी बारिश हो रही थी, जिससे पहाड़ पहले से ही कमजोर हो चुके थे।
सीएम धामी की अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने प्रभावितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया और राहत-बचाव दलों को पूरी क्षमता से काम करने के निर्देश दिए।
About Author
You may also like
मुहर्रम जुलूस में ज़हर बांटने की खौफनाक साज़िश : दो सहेलियों की जांबाजी से टला 30 हजार लोगों पर मँडराता मौत का साया
झूठे आरोपों की आग में झुलसती बेगुनाही : उदयपुर में न्याय के मंदिर ने सिखाया सबक, बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली 4 महिलाओं को मिली सजा
उदयपुर में विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग: भारतीय विमानन क्षेत्र में स्वदेशी ‘गगन’ (GAGAN) प्रणाली का सफल एवं आधिकारिक प्रयोग
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
