
एशिया कप 2026 क्वालीफायर 6 से 11 अगस्त तक यंगून में आयोजित होगा
उदयपुर। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत को आगामी एशियाई फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 क्वालीफायर में भारत की अंडर-20 टीम के प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख नियुक्त किया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 6 से 11 अगस्त 2025 तक म्यांमार की राजधानी यंगून में आयोजित होगा।
राजस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण
राजस्थान फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं उदयपुर जिला फुटबॉल संघ के सचिव शकील अहमद ने बताया कि इतिहास में पहली बार राजस्थान फुटबॉल संघ के किसी पदाधिकारी को एशिया कप के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह अवसर राजस्थान फुटबॉल संघ द्वारा पिछले कुछ वर्षों में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के कार्यक्रमों के सफल आयोजन और शेखावत के कुशल प्रशासनिक कौशल के कारण संभव हुआ है।
शुभकामनाओं की बौछार
जिला फुटबॉल संघ उदयपुर के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, उपाध्यक्ष सी.टी. प्रेमनाथ, सुनील रोजर्स, संयुक्त सचिव नरेंद्र सोनी, आबिद हुसैन, फिरोज खान और जनक सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने शेखावत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय टीम का कार्यक्रम
भारतीय महिला अंडर-20 टीम को ग्रुप डी में रखा गया है। टीम 6 अगस्त को इंडोनेशिया, 8 अगस्त को तुर्कमेनिस्तान और 10 अगस्त को मेजबान म्यांमार से मुकाबला करेगी।
About Author
You may also like
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी
मुस्लिम बस्तियों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला : वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने उदयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा ने 6 सीटों पर ठोकी दावेदारी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा उम्मीदवार घोषित
जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का पुरजोश आग़ाज़ : नारों से गूंजा अंजुमन चौक, सैफ़-ए-मिल्लत ने सीरत-ए-मुस्तफ़ा पर डाली रौशनी
