Photo : kamal kumawat

लसाड़िया/उदयपुर। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि अब वक्त आ गया है 2003 और 2013 को दोहराने का,पर हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को परास्त करने के लिए हमें मोदी जी की उपलब्धियां,हमारी पिछली भाजपा सरकार के काम, कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और हमारी एकजुटता जो हमारे असली हथियार हैं, उनके माध्यम से लड़ाई लड़नी होगी तब ही हमें विजय मिलेगी। घर बैठे गंगा नहीं आयेगी।कई बार ख़रगोश सोया रह जाता है और कछुआ आगे निकल जाता है, इसलिए सब कार्यकर्ता भागीरथ बन कर दुष्टों की इस सरकार को भगाने में जुट जाओ।फिर से कमल खिलाओ।वे लसाड़िया में पूर्व विधायक स्व.गौत्तम लाल मीणा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश में सबसे अधिक अगर कहीं भ्रष्टाचार है,तो वह राजस्थान में है।महिला अत्याचार,दलित अत्याचार, दुष्कर्म, गैंगवार, गैंगरेप, लूट हत्या भी राजस्थान में सर्वाधिक है। सरकार की शह पर धर्म परिवर्तन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब जहाज़ डूबने लगता है,तो सब उसे छोड़ कर भागने लगते हैं। अफ़रा तफ़री मच जाती है। यही हाल गहलोत सरकार का है।पहली बार विपक्ष के साथ-साथ सरकार के विधायकों ने भी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। इसलिए इस सरकार को डूबने से अब कोई नहीं बचा सकता।

पूर्व सीएम ने कहा गहलोत सरकार ने दूसरे कई दिवंगत विधायकों की तरह यहाँ के महाविद्यालय का नाम गौतम जी के नाम से नहीं किया,क्योंकि वे आदिवासी थे। जबकि गौत्तम जी का निधन कोरोना में जनसेवा करते हुए हुआ था।

कांग्रेस ने उप चुनाव के समय मूंगाणा में तहसील और पंचायत समिति की घोषणा की थी,जो आज तक पूरी नहीं हुई। कृषि मंडी नहीं खुली।युवा पेपरलीक के कारण बेरोग़ार हो गए है और गुजरात की तरफ़ पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस का किसानो का 10 में क़र्ज़ा माफ़ करने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ।




About Author
You may also like
पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, हावड़ा में EVM पर हंगामा और नादिया में BJP एजेंट पर हमला
व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स का भव्य स्वागत: ट्रंप ने ब्रिटेन को बताया सबसे करीबी दोस्त, मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिए समिति गठित और मेघालय को मिलीं नई आधिकारिक भाषाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 100 बेड के आधुनिक वृद्धाश्रम का किया लोकार्पण, उदयपुर का तारा सेवा संस्थान करेगा संचालित
एटीएस एएसपी स्वाति शर्मा ने नारायण सेवा संस्थान में 101 निःशुल्क सर्जरी शिविर का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल: अमृत 2.0 से संवर रहा राजस्थान, 11,560 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी शहरों की सूरत
