लाल डायरी : गुढ़ा ने खूब हंगामा किया, लेकिन राज अब भी राज ही है?

जयपुर। मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत, मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी समेत सभी कांग्रेस नेताओं को बलात्कारी तक बोल दिया। साथ ही उनके नार्को टेस्ट कराने की मांग की। दरअसल एक दिन पहले लाल डायरी की रहस्यमय कहानी सुनाने के बाद गुढ़ा एक लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे।

https://www.instagram.com/reel/CvFojb7Ljfu/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

गुढ़ा को विधानसभा से बाहर निकाल दिया। इस दौरान गुढ़ा ने मंत्री धारीवाल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर धक्का मुक्की करने व मारपीट करने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से बातचीत में गुढ़ा ने आरोप लगाया कि अजमेर ब्लैकमेल कांड में सीएम अशोक गहलोत समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं की भूमिका है।
गुढ़ा ने आरोप लगाया कि शांति धारीवाल और महेश जोशी का नार्को टेस्ट होना चाहिए, कांग्रेस के सभी नेता बलात्कारी हैं।

इनके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। मेरा भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। महेश जोशी अवैध संबंधों के मामले में सचिन तेंदुलकर है। जोशी कई शतक लगा चुके हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्मों पर डिग्री मिल रही होती, तो धारीवाल और महेश जोशी पीएचडी होते। इनकी कहानियों पर फिल्में बन रही है।

(Visited 118 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply