
उदयपुर। उद्यान एवं विकास समन्वय समिति और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मोती मगरी स्कीम, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में निजी एवं सरकारी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के 35 शिक्षकों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।
मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा, महेश त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी की संचालिका रीटा दीदी, नरेंद्र खाब्या, नारायण सिंह सोलंकी, अनिल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष जसवंत पालीवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश दान भीमावत ने की जबकि संचालन समिति सचिव गौतम लाल चौबीसा ने किया।
About Author
You may also like
उदयपुर में प्यास का पहरा : अकाल में भी 48 घंटे में मिलता था पानी, अब 72 घंटे का इंतज़ार क्यों? नए बोर्ड और मेयर के सामने पहली बड़ी परीक्षा
उदयपुर नगर निगम : नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश चंद्र भट्ट 24 सितंबर को संभालेंगे पदभार, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
आभार यात्रा में आपने विंटेज कार देखी या नगर निगम के कोने का वो सन्नाटा देखा
उदयपुर ZRTI में डिजिटल क्रांति: क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक सीबीटी परीक्षा केंद्र शुरू
