
उदयपुर। मार्तण्ड फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत नाटक “सिरफिरों का घर” का मंचन दर्शकों के लिए भावनात्मक अनुभव लेकर आया। नाटक में एक परिवार – पिता, माँ और बेटे – की पीढ़ियों के बीच टकराव, रिश्तों के खट्टे-मीठे स्वर और अंततः प्रेम की डोर में बंधने की कहानी दिखाई गई।
कथा में बेटा अपनी गैर-गंभीर प्रवृत्ति और बार-बार नौकरी बदलने की आदत से पिता से भिन्न नजर आता है। अनुशासनप्रिय और नकारात्मक सोच रखने वाला पिता अक्सर बेटे का मज़ाक उड़ाता है, जबकि माँ करुणा और समझदारी का सेतु बनकर दोनों के बीच संतुलन कायम रखती है। नाटक का संदेश यह रहा कि मतभेदों के बावजूद जीवन अंततः सबको प्रेम से जोड़ देता है।

संगीत, मूकाभिनय, कठपुतली, मुखौटे, इतिहास और कविता का संगम इस प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बनाता है। नाटक के माध्यम से हमारे पारंपरिक मूल्यों और संस्कृति के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गई।

नाटक में योगदान
• तकनीकी सहयोग : दीपेश शर्मा, धर्मेश शर्मा
• संगीत : सामर्थ जनवे
• अभिनेता : मनीष शर्मा, किरण जनवे, अमित मेनारिया, विलास जनवे
• निर्माण : मार्तण्ड फाउंडेशन, उदयपुर
About Author
You may also like
-
ट्रंप का ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम संबोधन : ईरान में काम खत्म करने के करीब अमेरिका, वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच युद्ध को ठहराया जायज
-
श्रीराम स्कूल आयड़ की मेधावी छात्रा गिरजा सुथार की स्वर्णिम सफलता : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया सम्मानित
-
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट का महा-फैसला : नाबालिगों पर ‘कन्वर्जन थेरेपी’ की पाबंदी खत्म, ईसाई थेरेपिस्ट की जीत और 20 राज्यों में मचेगा बवाल
-
शिक्षा के शिखर पर गिरजा : 12वीं कला वर्ग में 98.2% अंक हासिल कर उदयपुर संभाग में किया टॉप, श्री राम स्कूल में जश्न
-
RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 : सफलता के शिखर पर बेटियां जयपुर की वर्षा को 99.20%, मौत के 11 दिन बाद नकिता ने किया कमाल