केंदीय मंत्री प्रो. बघेल और डॉ. मेवाड़ के बीच आधे घंटे तक विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई

उदयपुर। देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बुधवार रात को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में गर्मजोशी के साथ मुलाकात की।
मंत्री प्रो. बघेल और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच सिटी पैलेस में ही पिछ्ले 6 माह में यह दूसरी मुलाकात है। स्वास्थ्य मंत्री प्रो. बघेल और डॉ. मेवाड़ के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली इस मुलाकात के दौरान देश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों और मेवाड़ के गौरवपूर्ण इतिहास पर चर्चा हुई।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री बघेल ने सिटी पैलेस म्यूजियम में मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के अद्वितीय इतिहास का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री बघेल और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच हुई इस मुलाकात ने फिर से सियासी गलियों में सियासी चर्चा छेड़ दी है।
बता दें, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से पिछले 6 माह के भीतर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, राज्यपाल कलराज मिश्र आदि की मुलाकात हो चुकी है।
About Author
You may also like
-
ईरान युद्ध अपडेट : ट्रंप का ‘युद्ध समाप्ति’ का दावा; होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी जारी
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन : पीएम मोदी बोले- यह सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण; प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ
-
मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ की मॉर्निंग वॉक, स्वास्थ्य और संवाद का दिया संदेश
-
रफ़्तार के क्रूर खेल में थमी तीन सांसें : ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे