
रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा की G.O.V. उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा की गवर्नर ऑफिशियल विजिट (G.O.V.) का आयोजन कनेर बाग में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर ईश वंदना संगीता तातेड, पंकज शर्मा और अन्नपूर्णा गोड़ द्वारा प्रस्तुत की गई। शांति मंत्र का उच्चारण सीमा चौहान ने किया जबकि किरण तलेसरा ने फोर वे टेस्ट का वाचन किया।
मेवाड़ी परंपरा अनुसार अतिथियों का स्वागत तिलक, उपर्णा ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर किया गया। स्वागत उद्बोधन क्लब अध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा ने दिया।
कार्यक्रम में सुनीता भंडारी ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुति दी तथा असिस्टेंट गवर्नर डॉ. दीपक शर्मा ने सभी सदस्यों को संबोधित किया।
इस अवसर पर विद्या निकेतन स्कूल की प्रधानाध्यापिका को सर्दी में बच्चों के बैठने हेतु दरियां भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लब बुलेटिन का विमोचन एडिटर शकुंतला पोरवाल द्वारा डी.जी. प्रज्ञा मेहता एवं अन्य अतिथियों से करवाया गया।

डॉ. दीपक शर्मा ने क्लब के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। क्लब की तिमाही रिपोर्ट अध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा ने प्रस्तुत की, जबकि इलेक्ट प्रेसिडेंट दीप्ति लोढ़ा का स्वागत पगड़ी और उपर्णा ओढ़ाकर किया गया।
क्लब मेंटोर मधु सरिन ने प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति सिंह ने किया।
अंत में क्लब सचिव संगीता तातेड ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
About Author
You may also like
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
पेपर लीक पर नेशन फर्स्ट ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : बजट निर्माण की तरह सुरक्षित हो प्रश्नपत्र प्रक्रिया, मंत्री का इस्तीफा समाधान नहीं
भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस : श्रमिकों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा ही मुख्य ध्येय — प्रदेश मंत्री आनंद प्रताप सिंह
दिल्ली हाईकोर्ट ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर स्वतः संज्ञान लिया, कहा-आम आदमी बेहद परेशान है
