
प्रिय पाठकों,दीपावली के इस पावन अवसर पर आप सभी को ‘हबीब की रिपोर्ट’ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई संभावनाएं लेकर आए — यही हमारी सच्ची प्रार्थना है।हर दीपक जो जलता है, वह सिर्फ अंधकार को मिटाता ही नहीं, बल्कि एक संदेश भी देता है कि, उम्मीद कभी बुझनी नहीं चाहिए।
ठीक उसी तरह, ‘हबीब की रिपोर्ट’ का प्रयास हमेशा यही रहा है कि सच्चाई, संवेदना और सकारात्मकता की रोशनी हर खबर के बीच चमकती रहे।

आपके स्नेह, विश्वास और साथ के बिना यह संभव नहीं है।
आप हमारी रिपोर्टों को जिस भरोसे और उत्साह से पढ़ते हो, साझा करते हो और सराहाते हो — उसके लिए हबीब की रिपोर्ट परिवार आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद करता है।
आपका यह प्यार हमारे लिए प्रेरणा है, जो हमें हर दिन और बेहतर, और सच्चा बनने की ताकत देता है।

आइये इस दीपावली पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपने आसपास उम्मीद, सौहार्द और सच्चाई की रौशनी बनाए रखेंगे। क्योंकि जब समाज में प्रकाश होता है — तो अंधकार अपने आप पीछे हट जाता है।आपके अपने,
कमल कुमावत (फोटो जर्नलिस्ट)
M : +919828058300
सैयद हबीब
‘हबीब की रिपोर्ट’
उदयपुर (9672996946)
About Author
You may also like
विश्व युद्ध का खतरा टला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले नए हमले रोके, बोले- डील पक्की, जल्द होगी घोषणा
इंटरनेशनल बुलेटिन : खाड़ी देशों से आई दर्दनाक और बड़ी खबरें, ट्रंप की एंट्री से ईरान-इसराइल युद्ध पर लगा ब्रेक
यहां पढ़िए देश-दुनिया में खेल, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय जगत की बड़ी ख़बरें
क्या चल रहा है युद्ध के मैदान में और व्हाइट हाउस के टेबल पर…यहां पढ़िए
युद्ध के मैदान में क्या हाल हैं यहां पढ़िए…वैश्विक शांति की आस या युद्ध का नया तूफान?
