
उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और हरितराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और उनके सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ ने मां महालक्ष्मी से मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले डॉ. लक्ष्यराज सिंह सिटी पैलेस से परम्परानुसार शाही लवाजमे के साथ 460 साल से अधिक प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। शहरवासियों ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह का स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ी परंपरानुसार महालक्ष्मी का विधिवत पूजन किया। दरअसल, दीपावली के मौके पर हर साल मेवाड़ पूर्व राजपरिवार की ओर से महालक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने की प्राचीन परंपरा है। महाराणा जगतसिंह के कार्यकाल में इस महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण हुआ था। इसी प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने पुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से मां महालक्ष्मी की पूजा की।
About Author
You may also like
सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला : गहलोत जादूगर हैं, कांग्रेस में हेराफेरी के लिए जाने जाते हैं, डोटासरा की बातों का जवाब दें
सुविवि और प्रकृति रिसर्च सोसायटी का संयुक्त पौधरोपण अभियान : IET व CoA परिसर में रोपे गए सैकड़ों पौधे
महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर ऐपवा का प्रदर्शन, कलेक्ट्री पर की नारेबाजी
आंखों में अंधेरा, पर दिल में सपनों का उजाला : हक की आस में कलक्टर दफ्तर पहुंचे दृष्टिबाधित बच्चे
जीवन का मतलब तो, आना और जाना है…उदयपुर अंबामाता SHO दलपत सिंह जी का असामयिक निधन, फतहसागर का वीडियो बना अंतिम याद
