डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और हरितराज सिंह मेवाड़ ने महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की

उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और हरितराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और उनके सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ ने मां महालक्ष्मी से मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले डॉ. लक्ष्यराज सिंह सिटी पैलेस से परम्परानुसार शाही लवाजमे के साथ 460 साल से अधिक प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। शहरवासियों ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह का स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ी परंपरानुसार महालक्ष्मी का विधिवत पूजन किया। दरअसल, दीपावली के मौके पर हर साल मेवाड़ पूर्व राजपरिवार की ओर से महालक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने की प्राचीन परंपरा है। महाराणा जगतसिंह के कार्यकाल में इस महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण हुआ था। इसी प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने पुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से मां महालक्ष्मी की पूजा की।

(Visited 11 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply