
उदयपुर। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दीपावली पर मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने सुपुत्र हरिराज सिंह मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ के साथ राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया व उनकी पत्नी अनिता कटारिया से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात कर पारस्परिक पारिवारिक संबंधों पर एक-दूसरे के बीच विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह और राज्यपाल कटारिया ने परस्पर दीपावली की शुभकामनाएँ संप्रेषित कीं। कटारिया ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह को उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष पद पर तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने की बधाई दी। कटारिया ने दिवंगत श्रीजी हुज़ूर अरविंद सिंह मेवाड़ से जुड़े मार्मिक स्मरण भी सुनाए और उनके मजबूत पारिवारिक संबंधों पर चर्चा की।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: जब दो दिग्गजों के टकराव में नेपथ्य का कलाकार बाज़ी मार ले गया
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
भीगी पलकें, थम गई सांसें : हर आंख में आंसू थे जब महासतिया की 425 साल पुरानी छतरियों के बीच हमेशा के लिए सो गईं मां… मुखाग्नि देते टूट पड़े लक्ष्यराज
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर नगर निगम चुनाव: जो जीता वो ही सिकंदर… फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे में कैद प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे, पढ़िए कौन कितना खुश और क्यों
