उदयपुर। आधुनिक राजस्थान के निर्माता राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर सोमवार को दुर्गा नर्सरी स्थित समाधि स्थल पर और सुखाडिया सर्कल स्थित मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम हुआ। इसमें उदयपुर जिले के सभी कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

स्व. सुखाड़िया के पौत्र दीपक सुखाड़िया ने बताया कि इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि विकसित राजस्थान की जो तस्वीर हम आज देख रहे हैं वह सुखाड़ीया साहब की देन है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में देवास योजना मानसी वाकल योजना जैसी बड़ी परियोजनाओं का खाका तैयार किया, जिससे आज भी उदयपुर की झीलें संभवतया हर समय लबालब रहती है। दूरदृष्टि रखने वाले विकास पुरुष के नाम से उनको हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सुखाड़िया साहब सही मायने में युगपुरुष थे। जब जब राजस्थान में विकास की बात होगी उसके साथ सुखाड़ीया साहब का नाम हमेशा लिया जाएगा।

श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुखाड़िया साहब ने अपने मुख्यमंत्री काल में जो विकास के कार्य किए उनसे आज राजस्थान विकासशील राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे है। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहर जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि सुखाड़िया साहब राजस्थान में विकास के पर्याय थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में हर वर्ग का ध्यान रखते हुए योजनाओं का निर्धारण किया, जिनकी बदौलत आज राजस्थान के हर वर्ग मैं उनकी लोकप्रियता है और हमेशा उनको याद रखा जाएगा।
इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण गोपाल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, चंद्र सिंह कोठारी, सुरेश सुथार, सुखाड़िया परिवार की पुत्रवधू नीलिमा सुखाड़िया, सुधा सुखाड़िया पुत्र अरुण सुखाड़िया, पुत्रवधू निमिषा सुखाड़िया, पड़पौत्र कविन, पड़पौत्री काश्वी पुत्री चंदा सिंघल, दामाद आनंद प्रकाश सिंघल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, मधु सालवी, उषा गुप्ता, चंदा सुवालका, दिनेश दवे, डॉक्टर पी आर व्यास, अर्जुन मेनारिया, शंकर चंदेल, रविंद्र पाल सिंह कप्पू, बतुल हबीब, संजय मंदवानी, रेखा डांगी, हिदायतुल्ला, नीना पुरोहित, उदयनंद पुरोहित, जगदीश कुमावत, सुनील रोजर्स, दिनेश पानेरी, राकेश जोशी, चंद्रशेखर कुमावत, नरेंद्र टाक, दयालाल चौधरी, गणेश शर्मा, विकास कछारा, कौशल आमेटा सहित कई कांग्रेसी जन उपस्थित थे।
About Author
You may also like
राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ का गठन : उदयपुर के वीरेंद्र सिंह सोलंकी प्रदेशाध्यक्ष और कोटा के अरविंद कौशल प्रदेश महामंत्री नियुक्त
ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव : अमेरिका ने केश्म और गोरुक पर बरसाए बम, कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमले
जंगल का वह डरावना सच, जो रोंगटे भी खड़े करता है और अंधविश्वास भी तोड़ता है
देश के विकास में हिंदुस्तान जिंक की बड़ी हिस्सेदारी : वित्त वर्ष 26 में सरकारी खजाने को दिए 18,846 करोड़, पिछले 5 वर्षों का कुल योगदान 91,572 करोड़ रुपए के पार
क्रिकेट की सुपरफैन : मुंबई की 92 वर्षीय कल्याणी राघवन पिछले 70 सालों से हैं खेल की दीवानी, शुभमन गिल पर है क्रश
