कोटा। पुलिस लाइन कोटा शहर में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र चौधरी को 21वीं राज्य स्तरीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता 2023 जयपुर के 50 मीटर राईफल इवेन्ट में 01 स्वर्ण पदक अर्जित कर शहर पुलिस का नाम रोशन करने पर एसपी शरद चौधरी द्वारा सोमवार को सम्मानित किया गया।
सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि वीरेन्द्र चौधरी कानिस्टेबल के रुप में पुलिस विभाग में 2015 में भर्ती होने के पश्चात विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में 05 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य कुल 12 पदक अर्जित कर कोटा शहर एवं राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के फलस्वरुप महानिदेशक पुलिस राजस्थान द्वारा वर्ष 2018 में कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल एवं वर्ष 2022 में हैड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक के पद पर गेलेन्ट्री प्रमोशन दिया है।
सहायक उप निरीक्षक का हाल ही में भारतीय शूटिंग टीम की ट्रायल में हिस्सा लेकर वर्ष 2023 की 50 मीटर राईफल प्रोन इवेन्ट में भारतीय टीम में सलेक्शन हुआ है।
About Author
You may also like
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
उदयपुर के लिए बड़े गौरव का क्षण : नासिक नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रफुल्ल सांवरिया बने राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी होंगे रेफरी
नारायण सेवा संस्थान में आस्था का महासंगम : महिलाओं को बांटे गए छाते, वस्त्र और जल कलश; रोगियों के बीच हुआ फल वितरण
इमाम हुसैन के जायरीनों की सेवा कर रहीं 80 वर्षीय ‘उम्म जासिम’
इमाम हुसैन की शहादत पर पीएम मोदी का संदेश : बोले— सत्य, न्याय और साहस की राह दिखाती है उनकी कुर्बानी
