
उदयपुर। गुलाब बाग स्थित दरगाह हज़रत शाह सय्य्द अब्दुल शकूर साबिर अली चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह ( इमली वाले बाबा) का सालाना उर्स मुबारक आज 16 नवंबर 2025 को दरगाह पर परचम कुशाई के साथ आगाज़ हुआ!
दरगाह इन्तेजामिया कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक शाह “बहादुर” ने बताया की आज 16 नवंबर रविवार को बाद नमाज जौहर के जामिया मिलिया इस्लामिया अलीपुरा, उदयपुर के तालिब इल्मो द्वारा कुरान ख्वानि मोहम्मद रज़ा और अन्य तालिब इल्मो द्वारा की गईं और अस्र की नमाज के बाद परचम कुशाई की रस्म अदा की गईं जिसमे जायरीनो के साथ मलंग और दर्वेश हज़रात की मौजूदगी रही परचम कुशाई कि रस्म के समय मयूर बेंड की जानिब से बाबा साहब के आस्ताने पर सलामी का नजराना पेश किया गया, कई अकीदतमंदो ने आस्ताने पर चादर, फूल, इत्र आदि पेश कर दुआ मांगी! इस मौके पर हज्जन नसीम हुसैन नूरी, दरगाह के मुतवल्ली इमरान हुसैन नूरी, तौसीफ़ हुसैन, शोयब हुसैन, आकिब हुसैन, और काफ़ी संख्या मे जायरिन हज़रात की मौजूदगी रही! इसी तरह मगरिब की नमाज के बाद महफ़िले मिलाद का आयोजन किया गया जिसमे जिसमे स्थानीय नातख्वान अब्दुल हफ़िज़ कादरी और कामिल बरकाती द्वारा नातो, मनकबत का नज़राना पेश किया गया!आज 17 नवंबर सोमवार को बाद नमाज मगरिब के महफ़िले मिलाद, उलमाओ की तकरीर और नात ख्वानि की जायेगी।
About Author
You may also like
उदयपुर फाइल्स’ का सियासी जिन्न फिर बाहर : आरोपी विशाल गुर्जर को धोखाधड़ी केस में जमानत, AI वीडियो मामले पर टिकी निगाहें
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी में टिकटों पर अंदरूनी महाभारत, पर्यवेक्षकों के पैनल दरकिनार, दफ्तर से फोन पर मंगवाई जा रही दावेदारी, कार्यकर्ताओं में उबाल
जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का पुरजोश आग़ाज़ : नारों से गूंजा अंजुमन चौक, सैफ़-ए-मिल्लत ने सीरत-ए-मुस्तफ़ा पर डाली रौशनी
उदयपुर में राजाधिराज महाकाल की भव्य शाही सवारी : सदियों पुरानी हरि-हर परंपरा के साथ नगर भ्रमण
उदयपुर में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन संपन्न: कर्मचारी हितों और संगठन मजबूती का लिया संकल्प
