331 अपराधी/बदमाश गिरफ्तार, जघन्य अपराधों के 22 वांछित भी दबोचे गएउदयपुर। उदयपुर जिले में अपराधों पर नकेल कसने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार एक विशेष एरिया डोमिनेंस अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अचानक चैकिंग और दबिश के माध्यम से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर दबाव बनाना था।
एसपी गोयल ने बताया कि अभियान के तहत रविवार अलसुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में 105 से अधिक टीमों का गठन किया गया। इस मेगा ऑपरेशन में जिले के लगभग 460 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इन टीमों ने जिले भर में 720 से अधिक स्थानों पर एक साथ दबिश दी, जिससे अपराधियों को संभलने का मौका नहीं मिल सका।
इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 331 अभियुक्तों/बदमाशों को गिरफ्तार किया।
~ जघन्य अपराधों में वांछित: 22 अभियुक्त (आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या/हत्या का प्रयास, लूट, डकैती आदि)।
~ वारंटी/299 जा.फो. अपराधी: 76 अभियुक्त (स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी और 299 जा.फो. में वांछित)।
~ सामान्य प्रकरणों में वांछित: 09 अभियुक्त।
~ निरोधात्मक कार्यवाही: नए विधिक प्रावधानों के तहत 224 व्यक्ति।
~ माइनर एक्ट कार्यवाही: आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 17 प्रकरणों में 19 अभियुक्त।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध यह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपराध और अपराधियों से संबंधित कोई भी सूचना बेझिझक पुलिस को दें, पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखेगी।
—————
About Author
You may also like
-
उदयपुर : विक्रमोत्सव’ के साथ 20 मार्च को मनेगा भारतीय नववर्ष, डॉ. प्रदीप कुमावत ने फूंका तैयारियों का शंखनाद
-
विद्या भवन शिक्षक महाविद्यालय में 6 दिवसीय SUPW शिविर : समाज सेवा और रचनात्मकता का दिखा संगम
-
इन सांसदों ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने से मना क्यों नहीं किया? मीडियाकर्मियों ने भी इसे उत्सव की तरह शूट किया?
-
अलविदा डॉ. मधुसूदन शर्मा साहब : खामोश इबादत जैसा व्यक्तित्व
-
जमीअतुल कुरैश की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में जुटे देशभर के स्कॉलर्स : विभिन्न क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त प्रतिभाओं को किया सम्मानित