
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए 48 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। कार्मिक (क-1) विभाग द्वारा क्रमांक प.5(1) कार्मिक/क-1/2025 के तहत जारी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई भूमिकाएँ दी गई हैं, जबकि विभिन्न विभागों में नेतृत्व परिवर्तन भी किया गया है। आदेश संयुक्त शासन सचिव धीरज कुमार सिंह द्वारा राज्यपाल की आज्ञा से जारी किए गए। यहां देखिए सूची
अखिल अरोड़ा (1993 बैच) : जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से स्थानांतरित कर उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री तथा जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सम्मिलित दायित्व दिया गया।
शिखर अग्रवाल (1993 बैच) : मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर उद्योग, MSME, राजकीय उपक्रम, DMIC, भिवाड़ी विकास प्राधिकरण, विनियोजन एवं NRI, निवेश संवर्धन ब्यूरो, रीको एवं राजसीको का दायित्व सौंपा गया।
प्रवीण गुप्ता (1995 बैच) : सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ अब पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति, पुरातत्व विभाग, जवाहर कला केंद्र, RTDC तथा आमेर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया।
आलोक गुप्ता (1996 बैच) : उद्योग व विनियोजन विभाग से हटाकर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त।
दिनेेश कुमार (1996 बैच) : राजस्व विभाग से प्रशासनिक सुधार, जन-अभियोग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में भेजा गया।
राजेश कुमार यादव (1996 बैच) : पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से हटाकर HCM रीपा के महानिदेशक और पदेन प्रमुख शासन सचिव (प्रशिक्षण) नियुक्त।
स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास और कृषि क्षेत्र में बदलाव
गायत्री ए. राठौड (1997 बैच) : स्वास्थ्य विभाग के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
भवानी सिंह देथा (1999 बैच) : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से हटाकर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
मंजू राजपाल (2000 बैच) : सहकारिता के साथ अब कृषि एवं उद्यानिकी और राजस्थान बीज निगम का भी जिम्मा सौंपा गया।
वित्त, GAD, स्थानीय निकाय और IT विभाग में परिवर्तन
नवीन जैन (2001 बैच) : वित्त (व्यय) से हटाकर उन्हें सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, सम्पदा, नागरिक उड्डयन, चीफ ऑफ प्रोटोकॉल एवं आवासीय आयुक्त (दिल्ली) बनाया गया।
रवि जैन (2004 बैच) : स्वायत्त शासन विभाग के साथ स्थानीय निकाय आयुक्त और जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट का अतिरिक्त कार्यभार जारी।
डॉ. रवि कुमार सुरपुर (2004 बैच) : प्रदूषण नियंत्रण मंडल से हटाकर आईटी एवं संचार विभाग, योजना, सांख्यिकी तथा राजकॉम्प के अध्यक्ष नियुक्त।
अम्बरीश कुमार (2004 बैच) : चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में भेजा गया।
जोगा राम (2005 बैच) : GAD से हटाकर राजस्व एवं उपनिवेशन तथा आयुक्त-पंचायती राज की जिम्मेदारी मिली।
ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन, शिक्षा और अन्य विभागों में फेरबदल
रोहित गुप्ता (2006 बैच) : उद्योग आयुक्त से हटाकर अक्षय उर्जा निगम के CMD बनाए गए।
टीना सोनी (2007 बैच) : भरतपुर संभाग से हटाकर वित्त (व्यय) विभाग में शासन सचिव नियुक्त।
शुचि त्यागी (2007 बैच) : परिवहन विभाग के साथ देवस्थान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
राजन विशाल (2008 बैच) : कृषि एवं उद्यानिकी से हटाकर वित्त (बजट) विभाग तथा PFMS सोसायटी का दायित्व।
अर्चना सिंह (2008 बैच) : पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से निकालकर कार्मिक विभाग में शासन सचिव बनाया गया।
संभागीय आयुक्त, आयोग और मंडलों में बदलाव
नलिनी कठोतिया (2010 बैच) : राज्य निर्वाचन आयोग से हटाकर भरतपुर संभागीय आयुक्त नियुक्त।
अनिल कुमार अग्रवाल (2011 बैच) : विभागीय जांच आयुक्त से हटाकर कोटा संभागीय आयुक्त बने।
टीकमचंद बोहरा (2012 बैच) : राजफैड से हटाकर सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर भेजा गया।
हिमांशु गुप्ता (2012 बैच) : आईटी एवं संचार विभाग में आयुक्त और राजकॉम्प MD नियुक्त।
कई विभागों में नए आयुक्त
निकया गोहाएन (2013 बैच) : उपनिवेशन व सिंचित क्षेत्र विभाग से हटाकर बाल अधिकारिता विभाग भेजा गया।
इकबाल खान (2013 बैच) : चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर निशक्तजन विभाग में आयुक्त नियुक्त।
शुभम चौधरी (2014 बैच) : वित्त विभाग से हटाकर उद्यानिकी आयुक्त बनाई गईं।
सुरेश कुमार ओला (2014 बैच) : निवेश संवर्धन ब्यूरो से हटाकर उद्योग व CSR आयुक्त पद दिया गया।
बाबूलाल गोयल (2014 बैच) : विद्युत विनियामक आयोग से हटाकर देवस्थान आयुक्त, उदयपुर बने।
बचनेश कुमार अग्रवाल (2014 बैच) : हथकरघा विकास निगम से हटाकर राजफैड के MD नियुक्त।
2015 और उसके बाद के बैच में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां
शाहीन अली खान (2015 बैच) : AIDS नियंत्रण सोसायटी से हटाकर HCM रीपा में अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त।
मनीष गोयल (2015 बैच) : शिक्षा विभाग से हटाकर गृह (अपील) विभाग में संयुक्त सचिव बने।
केसरलाल मीणा (2015 बैच) : सामाजिक न्याय विभाग से हटाकर सदस्य, राजस्व मंडल अजमेर बने।
पुरुषोत्तम शर्मा (2015 बैच) : परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज दोनों की कमान सौंपा गया।
नवनीत कुमार (2015 बैच) : बाड़मेर से उपनिवेशन एवं सिंचित क्षेत्र विभाग बीकानेर में आयुक्त नियुक्त।
सुखवीर सैनी (2015 बैच) : राज्य सूचना आयोग से हटाकर गृह (मानवाधिकार) विभाग भेजे गए।
ओम प्रकाश बैरवा (2015 बैच) : कॉलेज शिक्षा विभाग से हटाकर विद्युत विनियामक आयोग में सचिव नियुक्त।
नए अधिकारी, नई जिम्मेदारियां
हरफूल सिंह यादव (2016 बैच) : कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बने।
राजेश वर्मा (2016 बैच) : खादी बोर्ड से हटाकर राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव नियुक्त।
महेन्द्र खींची (2016 बैच) : गृह विभाग से हटाकर निदेशक, साक्षरता एवं सतत शिक्षा बनाया गया।
अजीत सिंह राजावत (2016 बैच) : प्राच्य विद्या संस्थान से हटाकर सदस्य, राजस्व मंडल बने।
जुगल किशोर मीणा (2016 बैच) : E.G.S. से हटाकर उद्योग संवर्धन ब्यूरो में अतिरिक्त आयुक्त (NRI) बने।
राकेश राजोरिया (2016 बैच) : गृह (मानवाधिकार) विभाग से हटाकर महिला अधिकारिता विभाग में आयुक्त बनाए गए।
ललित कुमार (2016 बैच) : उप मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त।
2017–2018 बैच के अधिकारी
गौरव सैनी (2017 बैच) : नगर निगम जयपुर आयुक्त के साथ जयपुर स्मार्ट सिटी का प्रभार मिला।
निधि पटेल (2018 बैच) : स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त।
नीतीश शर्मा (2018 बैच) : मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री बनाए गए।
अमिता शर्मा (2018 बैच) : IFMS से हटाकर वित्त (व्यय) विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त।
नरेश कुमार गोयल (2018 बैच) : चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त पद पर पदस्थापित।
48 IAS अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल से राज्य प्रशासन के कई प्रमुख विभागों में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। सरकार के अनुसार यह कदम प्रशासनिक दक्षता और नीतिगत कार्यान्वयन की गति बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आने वाले समय में इसके प्रभाव विभिन्न विभागों के कामकाज में दिखाई देंगे।
About Author
You may also like
-
YouTube जीत चुका है, और शायद हमारा समय भी…मेरी मां हर कमरे में रेडियो 4 चलाती थीं। मैं हर कमरे में YouTube चलाता हूं
-
बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना’ बनने की बजाय इस धरती, इसकी झीलों और इसके प्राकृतिक वैभव की सुरक्षा को बराबर महत्व दें…शाही उत्सव के साये में छिपे प्रश्न—क्या उदयपुर इस वैभव की कीमत चुकाएगा?
-
काजळ टिकी लादयो ऐ मां… घूमर रमवा म्हें जास्यां : राजस्थानी संस्कृति की महक से महका गांधी ग्राउंड, संभाग स्तरीय घूमर महोत्सव का भव्य आयोजन
-
सऊदी डील, F-35 और खशोगी की हत्या—ट्रंप की टिप्पणी से सोशल मीडिया में बवाल
-
मुंबई लोकल में महिला की सुरक्षा पर तैनात पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल