
जयपुर। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा बीकानेर हाउस स्थित राज्य सरकार के सभी कार्यालयों की निरीक्षण किया।
बैठक में आई.ए.एस. श्रीमती रोली सिंह, राजीव सिंह ठाकुर, श्रीमती मुग्धा सिन्हा, आशुतोष ए.टी.पेडनेकर, भानू प्रकाष एटूरू, डाॅ. प्रीतम बी. यशवंत, मुक्तानंद अग्रवाल, गौरव गोयल, अभिमन्यू कुमार और अंशदीप उपस्थित थे।
उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग और राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजस्थान हाउस के निर्माण और उदयपुर हाउस के संबंध में जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने सभी कार्यालयों के निरीक्षण के समय उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रकृति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओम प्रकाश, संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकु मीना सहित राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे।
About Author
You may also like
-
UPSC 2025 : एमबीबीएस से आईएएस तक का सफर, टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने बताया निरंतरता का महत्व
-
महायुद्ध अपडेट यहां पढ़िए…कौन किस पर पड़ रहा है भारी
-
महायुद्ध अपडेट : तेहरान में भारी बमबारी, रिहायशी इलाकों और यूनिवर्सिटी को बनाया निशाना, ईरान ने दी लंबी जंग की चेतावनी
-
झीलों की नगरी में सैमसंग का जलवा : लॉन्च होते ही बिका पहला Galaxy S26 Ultra, हितेश शर्मा बने उदयपुर के पहले खरीदार
-
हिंदुस्तान जिंक का वर्जीनिया टेक के साथ बड़ा समझौता : सिल्वर रिकवरी में आएगी तेजी, माइनिंग सेक्टर में बढ़ेगी रिसर्च