ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे जारी रखने की अनुमति दी, मुस्लिम पक्ष की याचिका को ख़ारिज किया।
राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग से गैंगरेप व भट्टी में जलाने की आशंका

राजस्थान में भीलवाड़ा के कोटड़ी में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप व भट्टी में जलाए जाने की आशंका है। परिवार वालों ने यह अंदेशा जताया है। बच्ची के हाथ में पहना हुआ चांदी का कड़ा और जली हुई हडि्डयां मिली है। यह भट्टी कालबेलिया डेरे के पास है। पुलिस ने यहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
हरियाणा : 5 अगस्त नेटबंदी, गहलोत बोले-मोनू को पकड़ने में नहीं मिली मदद

हरियाणा: नूंह समेत हिंसा प्रभावित इलाक़ों में पांच अगस्त तक इंटरनेट पर प्रतिबंध, हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत। हरियाणा सीएम मनोहरलाल खट्टर के बयान के बाद सीएम अशोक गहलोत ने जवाब में कहा कि हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने में मदद की बजाय राजस्थान पुलिस पर ही एफआईआर कर दी थी।
हिंसा पर अमेरिका में सवाल

नूंह के बाद गुरुग्राम में हुई हिंसा पर अमेरिका में उठा सवाल, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा- शांति बनाए रखिए।
कनाडा के पीएम होंगे पत्नी से अलग

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी अब अलग होंगे, कहा- निजता का सम्मान करें।
ईरान में गर्मी

ईरान में गर्मी से बुरा हाल, सरकार ने किया दो दिन की छुट्टी का एलान।
About Author
You may also like
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
