जयपुर। मेडिकल सर्विस सोसाइटी, राजस्थान ने जयपुर में मेडिकोज मीट का आयोजन किया। इसमें राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से 25 चिकित्सा पेशेवरों ने भाग लिया, जिसमें एमएसएस जयपुर, एमएसएस झुंझुनू, एमएसएस सीकर सहित एमएसएस की विभिन्न इकाइयों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इसके बाद एमएसएस राजस्थान में नैतिक प्रथाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर खुली चर्चा हुई। अंत में राजस्थान की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें राजस्थान के सदस्यों ने खान अब्दुल वसी (जयपुर) को अध्यक्ष, डॉ. असलम (झुंझुनू), डॉ. इब्राहिम (जयपुर), डॉ. मोहम्मद साबिर (सीकर) को उपाध्यक्ष, डॉ. अब्दुर रब (जयपुर) को महासचिव चुना।
शाह नूर (जयपुर) को सचिव और डॉ. अब्दुल नासिर (जयपुर) को कोषाध्यक्ष और 10 जोनल सलाहकार परिषद के सदस्य नियुक्त किए गए।
इस अवसर पर डॉ. मोतीलाल एमएसएस के पूर्व महासचिव, डॉ. मोहम्मद हुसैन एमएसएस के पूर्व सचिव, मोहम्मद रमजान सेक्रेट्री जमाअत ए इस्लामी हिन्द, राजस्थान और अनवर सादात राष्ट्रीय समन्वयक एमएसएस भी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
हिन्दुस्तान जिंक समर्थित घाटावाली माताजी FPC का टर्नओवर 3.03 करोड़ रुपए, ताज ग्रुप से गौअम का B2B टाई-अप
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
