
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के पेंशनर्स की प्रतिनिधि संस्था पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार 15 मार्च को वार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पेंशनर्स समुदाय में उत्साह का वातावरण है।
सोसायटी के प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरसीए महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। समारोह में स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. आर.बी. दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ करेंगे।
सोसायटी अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार भटनागर के अनुसार विश्वविद्यालय से जुड़े 1461 पेंशनर्स की इस संस्था के वार्षिक अधिवेशन में 800 से अधिक पेंशनर्स के भाग लेने की संभावना है। इस अवसर पर 70, 75, 80 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 139 वरिष्ठ पेंशनर्स का मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल औपचारिक अधिवेशन ही नहीं बल्कि पेंशनर्स के आपसी मिलन, अनुभवों के आदान-प्रदान और पुराने साथियों से पुनः मिलने का भी अवसर होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में सेवानिवृत्त कुलपति, डीन, निदेशक, प्रोफेसर और सोसायटी के पदाधिकारी पिछले कई दिनों से सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं, ताकि यह वार्षिक अधिवेशन गरिमापूर्ण और सफलतापूर्वक हो सके।
About Author
You may also like
जब सब रास्ते बंद हो गए, तब मैंने AI से उम्मीद जगाई : ChatGPT ने दशकों से बिछड़े परिवार को आपस में मिलाया
सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला : गहलोत जादूगर हैं, कांग्रेस में हेराफेरी के लिए जाने जाते हैं, डोटासरा की बातों का जवाब दें
राष्ट्रमंडल खेल 2026 : मुफ़्लिसी और आंसुओं को हराकर जूडो में जीता गोल्ड, फटे जूतों से लेकर तिरंगे की आन तक की दो भावुक कहानियां
सुविवि और प्रकृति रिसर्च सोसायटी का संयुक्त पौधरोपण अभियान : IET व CoA परिसर में रोपे गए सैकड़ों पौधे
महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर ऐपवा का प्रदर्शन, कलेक्ट्री पर की नारेबाजी
