
भीलवाड़ा। राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं के गहने लूटने वाले गिरोह अब बर्बरता और दुस्साहस की सारी हदें पार कर रहे हैं। भीलवाड़ा जिले के कोठिया गांव (अरवाड़ क्षेत्र) में बुधवार रात चोरों ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। बदमाश 1.5 किलो चांदी के गहने लूटने की नीयत से 90 वर्षीय वृद्धा को उनके पलंग समेत उठाकर घर से दूर खेत में ले गए।
कमरों को बाहर से किया बंद, बुजुर्ग को बनाया बंधक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना पूर्व सरपंच नथी देवी माली के घर पर हुई। बदमाशों ने बेहद शातिराना तरीके से घर में प्रवेश किया और सबसे पहले परिवार के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से कुंडी लगाकर कैद कर दिया। बरामदे में सो रही नथी देवी की 90 वर्षीया सास, छोटी देवी के पैरों में चांदी के भारी कड़े और गहने देख बदमाशों की नीयत डोल गई।
खेत में ले जाकर बांधे हाथ-पैर
वृद्धा शोर न मचा सके, इसलिए बदमाशों ने उनका मुंह दबा दिया। इसके बाद वे उन्हें पलंग सहित उठाकर पास के एक खेत में ले गए। वहाँ उन्होंने बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांध दिए ताकि आसानी से गहने उतारे जा सकें।
ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी
इस बीच, घर के अंदर कैद परिजनों की नींद खुली और कमरा बंद पाकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर कमरों के ताले तोड़े। जब घर में छोटी देवी नहीं मिलीं, तो उनकी तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश घबरा गए और गहने लूटने में नाकाम रहे। खोजबीन के दौरान बुजुर्ग महिला खेत में बेसहारा और बंधी हुई अवस्था में मिलीं।
गहनों की बढ़ती कीमत और बढ़ता खतरा
पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में हुए भारी उछाल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की बुजुर्ग महिलाएं अपराधियों के निशाने पर हैं। सवाई माधोपुर में हाल ही में हुई एक महिला की हत्या के बाद, भीलवाड़ा की इस घटना ने पुलिस प्रशासन की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से उंगली उठा दी है।
पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
About Author
You may also like
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
