उदयपुर। नागदा समाज के सदस्य और समाजसेवी स्व: श्री देवेन्द्र नागदा की स्मृति नागदा समाज द्वारा सीसारमा में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया।

समाज के सदस्य डा. कौशल नागदा ने बताया कि इस 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4अगस्त से कलश यात्रा के साथ आरम्भ हुआ और वृंदावन के आचार्य श्री पवन कुमार जी महाराज के मुखारबिंद से कथा का वाचन किया गया जिसमे भक्त जनो प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे से 7 बजे तक इस संगीत मय कथा का आनंद प्राप्त किया । कथा का आयोजन आज 11अगस्त तक किया गया व आज यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।
यजमान विशाल नागदा ने बताया कि आचार्य श्री पवन कुमार जी महाराज एवं दल द्वारा प्रतिदिन विभिन्न उत्सवों का आयोजन भी किया गया।

जिसमे कृष्ण जन्मोत्सव झांकी के साथ मनाया गया इसी कड़ी में गोवेर्धन परिक्रमा, छप्पन भोग, रुक्मणि विवाह, सुदामा चरित्र इत्यादि के उत्सव भी झांकी के साथ मनाये गए। कथा में पार्वती नागदा, डा ध्वनि नागदा,भूपेश नागदा,पायल नागदा, माया नागदा, चितरंजन नागदा, ओमप्रकाश नागदा, थरेंदर नागदा एव समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया और सहयोग किया।
डा कोशल नागदा ने बताया कि कथा का सीधा प्रसारण यू ट्यूब पर आचार्य श्री पवन कुमार जी महाराज के चैनल पर भी किया जा रहा है जंहा देश विदेश में बैठे भक्त कथा का लाभ प्राप्त कर रहे थे।
About Author
You may also like
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
जब न्याय की सीढ़ियां लाचारी से भारी हो गईं : बुजुर्ग महिला का दर्द देख पिघला एसपी डॉ. अमृता दुहन का दिल, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां
पूर्व न्यायाधीश जेके रांका ने किया ‘सेवा महातीर्थ’ का अवलोकन, नारायण सेवा संस्थान के कार्यों को बताया अनुकरणीय
झीलें सिर्फ जलस्रोत नहीं, हमारी जीवित विरासत हैं : उदयपुर की झीलों पर संकट को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट सख्त, लिया स्वतः संज्ञान
