वंदे भारत ट्रेक पहुंचा उदयपुर, जयपुर तक ट्रायल की तैयारी
उदयपुर। वंदे भारत का रैक शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गया। इससे यह बात तो साफ हो गई कि वंदे भारत उदयपुर से चलेगी। लेकिन रूट, टाइम और दिन अभी तय होना बाकी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अभी जो भी रूट सोशल मीडिया पर बताए जा रहे हैं, उनका ऑफिशियल शेड्यूल अब तक नहीं आया आया है। ये सब कयास है, जिनके सही और गलत का फैसला बाद में होगा।
यह रैक चैन्नई से चलकर चित्तौड़गढ़ होते हुए दोपहर 1.45 पर उदयपुर के राणा प्रताप रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, जहां से शाम 4 बजकर 16 मिनट पर इसे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर लाकर ट्रैक नं. 5 पर खड़ा किया गया है।
जो रूट चर्चा में है : वंदे भारत ट्रैन के उदयपुर से जयपुर (दुर्गापुरा) के बीच चलने की संभावना है। यह रूट उदयपुर से चित्तौड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, जयपुर दुर्गापुरा प्रस्तावित है।
उदयपुर-अजमेर-जयपुर मार्ग पर भी ट्रायल होगा।
प्रदेश को तीसरी वंदे भारत मिलने जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
