
जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुल 25 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। यह आदेश राज्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
आईएएस अफसरों की सूची यहां देखिए
IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां
जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
अखिल अरोड़ा को पूर्ण रूप से अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अपर्णा अरोड़ा को खान एवं पेट्रोलियम विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।
आईपीएस अफसरों की सूची यहां देखिए
अजिताभ शर्मा को राजस्व मण्डल, अजमेर का अध्यक्ष तथा रूडा (RUDA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आलोक गुप्ता को नगरीय विकास एवं आवासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा राजस्थान आवासन मण्डल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
हेमंत कुमार गेरा को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। वहीं पूनम को महिला एवं बाल विकास विभाग और आरती डोगरा को ऊर्जा विभाग में शासन सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस महकमे में भी बदलाव
पुलिस प्रशासन में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
चूनाराम जाट को 5वीं बटालियन RAC, जयपुर का कमाण्डेन्ट नियुक्त किया गया है।
संजीव नैन को पुलिस उपायुक्त (क्राइम), जयपुर आयुक्तालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा हनुमान प्रसाद मीणा को जयपुर ग्रामीण का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
पूर्व आदेश निरस्त
सरकार ने 13 मार्च 2026 को जारी कुछ स्थानांतरण आदेशों को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इनमें राम मूर्ति जोशी, सुधीर जोशी, नरेंद्र सिंह, ज्ञान चन्द्र यादव और लोकेश सोनवाल के नाम शामिल हैं।
प्रशासनिक निर्देश
संयुक्त शासन सचिव धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यमुक्त होने वाले अधिकारियों के अंतिम भुगतान प्रमाण-पत्र (LPC) और सेवा सत्यापन की जानकारी शीघ्र विभाग को भेजी जाए।
About Author
You may also like
मुश्किलों में भी मुस्कान बनाए रखे : प्रशांत अग्रवाल
चित्तौड़ प्रांत : विरेन्द्र सिंह सोलंकी भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश महामंत्री नियुक्त
महाशक्तियों की महामुलाकात : बीजिंग के रेड कार्पेट से तय होगी वैश्विक राजनीति और नई टेक-इकॉनमी की दिशा
उदयपुर का मान : नेशनल पेंचक सिलाट सेमिनार के लिए मनीष सालवी का चयन, श्रीनगर में लेंगे आधुनिक प्रशिक्षण
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन : लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस, सीएम योगी ने जताया शोक
