
उदयपुर। भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण का आगाज़ आज (1 मई) से हो गया है। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें ‘मकान सूचीकरण और मकानों की गणना’ का कार्य किया जा रहा है। उदयपुर जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि आमजन 15 मई तक पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना स्वयं (Self-Enumeration) कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया
स्व-गणना (Self-Enumeration) : 1 मई से 15 मई तक वेब पोर्टल के जरिए।
फील्ड कार्य (घर-घर सर्वे) : 16 मई से 14 जून तक प्रगणकों द्वारा।
वेब पोर्टल : https://se.census.gov.in (हिंदी, अंग्रेजी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध)।
कैसे करें स्व-गणना?
परिवार का मुखिया पोर्टल पर जाकर लगभग 15-20 मिनट में प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
पोर्टल पर विवरण दर्ज करने के बाद मोबाइल/ईमेल पर एक पहचान संख्या (Unique ID) प्राप्त होगी।
जब प्रगणक (Enumerator) घर आए, तो उसे यह आईडी शेयर करना अनिवार्य होगा ताकि डेटा की पुष्टि हो सके।
इस चरण में मुखिया से मकान की सुविधाओं और संपत्तियों से संबंधित 34 प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रशासन की पहल : अधिकारी-कर्मचारी बनेंगे रोल मॉडल
जनगणना को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति बनाई है। 1 मई को जिला परिषद सभागार में विशेष कैंप लगाया गया है, जहाँ कलेक्ट्रेट और जिला परिषद का स्टाफ सबसे पहले अपनी स्व-गणना करेगा। एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे।
साइबर ठगी से सावधान
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचें। स्व-गणना के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और किसी भी अज्ञात लिंक या फर्जी कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
About Author
You may also like
विधानसभा चुनाव 2026 : बंगाल में बीजेपी को बढ़त, तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का धमाका
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम : शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत, भवानीपुर में ममता की बढ़त
सिंधी संस्कारों का संगम : उदयपुर में 17 मई को सजेगा ‘बहू-बेटी सम्मान समारोह’ का मंच
भक्ति के आंगन में शक्ति का अवैध खेल : श्रीनाथजी की नगरी में हथियारों का जखीरा
स्मृति शेष : चलते रहेंगे ये काफिले…निर्गुणी भजनों के बेताज बादशाह धनराज जोशी को अश्रुपूर्ण विदाई
