
चित्तौड़गढ़। भारत तिब्बत सहयोग मंच ने अपनी संगठन संरचना को विस्तार देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मंच की संगठन नियमावली और क्षेत्रीय संयोजक (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) शशि प्रकाश शर्मा से विमर्श के पश्चात विरेन्द्र सिंह सोलंकी को चित्तौड़ प्रांत का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष अरविन्द कौशल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, विरेन्द्र सिंह सोलंकी को विभिन्न सामाजिक संगठनों में कार्य करने का लंबा और गहरा अनुभव प्राप्त है। उनके इस अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है।
प्रांत अध्यक्ष अरविन्द कौशल ने उम्मीद जताई है कि सोलंकी के नेतृत्व में भारत तिब्बत सहयोग मंच के उद्देश्यों और सेवा कार्यों को गति मिलेगी। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और माना जा रहा है कि वे संगठन के विस्तार और तिब्बत मुक्ति आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
About Author
You may also like
महाशक्तियों की महामुलाकात : बीजिंग के रेड कार्पेट से तय होगी वैश्विक राजनीति और नई टेक-इकॉनमी की दिशा
उदयपुर का मान : नेशनल पेंचक सिलाट सेमिनार के लिए मनीष सालवी का चयन, श्रीनगर में लेंगे आधुनिक प्रशिक्षण
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन : लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस, सीएम योगी ने जताया शोक
हल्दीघाटी केवल युद्ध नहीं, जन-जन के स्वाभिमान का संग्राम था : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
होर्मुज़ स्ट्रेट में भीषण बमबारी : अमेरिका-ईरान में छिड़ा खूनी संघर्ष, ट्रंप ने दी ‘भारी कीमत’ चुकाने की चेतावनी
