
प्रतापनगर थाना पुलिस और गोवा टूरिस्ट पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, भागते समय घायल हुए 2 आरोपी
उदयपुर/गोवा। उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के कपिल विहार में स्कॉर्पियो से कुचलकर 52 वर्षीय महिला उर्मिला कंवर की हत्या करने के सनसनीखेज मामले (Crime No. 442/2026) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के दो मुख्य आरोपी रिश्ते में जीजा-साला हैं, जिन्हें गोवा के प्रसिद्ध बागा बीच से राजस्थान और गोवा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दबोचा गया।
घटना के बाद से ही फरार चल रहे मुख्य आरोपियों की लोकेशन ट्रैकिंग के बाद उदयपुर पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क साधा।
बागा बीच पर घेराबंदी: रविवार (9 अगस्त 2026) शाम करीब 7 बजे गोवा टूरिस्ट पुलिस के जवानों (अशोक ठाणेकर, हेमंत कोटकर, नागेश पारसेकर और चंद्रू निलगुर) ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी यशवर्धन सिंह चुंडावत और उसके जीजा यशपाल सिंह झाला को बागा बीच पर ट्रेस कर हिरासत में लिया और उदयपुर पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया।
भागने के प्रयास में घायल: गिरफ्तारी और कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन अंबाघाटी के पास गिरने से उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
तीसरा आरोपी उदयपुर से पकड़ाया: मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी विशाल शर्मा को प्रतापनगर थाना पुलिस ने उदयपुर से ही गिरफ्तार किया है।
प्रतापनगर थानाधिकारी (CI) अजय सिंह राव और डीएसपी छवि शर्मा के अनुसार, यह पूरी घटना दो गुटों के बीच चल रहे आपसी पैसों के विवाद का नतीजा थी:
पूर्व में हुई तोड़फोड़ का बदला: मृतका उर्मिला कंवर के बेटे दिव्यराज सिंह के दोस्त और विरोधी गुट के बीच पुराना आर्थिक विवाद था। 7 अगस्त को सवीना कृषि मंडी स्थित कार रेंटल ऑफिस और बेड़वास में तोड़फोड़ की गई थी।
खौफनाक वारदात (7 अगस्त शाम): इसी तोड़फोड़ का बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष 20 से 25 लोगों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर कपिल विहार पहुंचे और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उर्मिला कंवर (52) ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी और करीब 7 से 8 फीट तक घसीटते हुए ले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
About Author
You may also like
बड़े अस्पताल में इमरजेंसी के बेजान दरवाजे और इंसानियत की धड़कन : परदे के पीछे का दर्द
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
झीलों के शहर में प्यास की नौटंकी और सड़े हुए पाइप
उदयपुर रिश्वतकांड में एएसपी की जासूसी और आईफोन के राज
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
