जयपुर/प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला को उसके ही ससुराल वालों द्वारा नग्न कर सरे बाजार घुमाया गया। लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला उजागर होने पर रात 11 बजे पुलिस हरकत में आई। सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर आठ लोगों को डिटेन किया गया। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया।
पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के मुताबिक यह घटना प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद थाने के पहाडा ग्राम पंचायत के निचलाकोटा गांव की है, जहां महिला को नग्न कर घुमाया गया। डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। डीजीपी ने दिए तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया गया है कि आरोपियों में महिला का पति भी शामिल है। वीडियो एक शख्स महिला के जबरन कपड़े उतारतना हुआ दिखाई दे रहा है।

डीजीपी ने बताया कि पीड़िता व आरोपी दोनो ही आदिवासी समाज के हैं। पीड़िता के पूर्व ससुर सहित अन्य परिजनों से इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस पंहुची मौके पर। एसपी डिप्टी एसपी व थानाधिकारी भी तत्काल पहुंचे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की 6 टीमो का गठन कर मुल्जिमो को डिटेन करने की हो रही कार्रवाई की जा रही है।
रात साढ़े ग्यारह बजे डीजीपी श्री मिश्रा ने बताया कि घटना में लिप्त सभी 8 आरोपियों को डिटेन किया गया है। सभी आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
About Author
You may also like
सात समंदर पार से आया सेवा और संवेदना का उपहार : मैक्सिको से काशी आईं दो विदेशी मेहमानों ने बुजुर्गों संग बिताया आत्मीय समय
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
हिंदुस्तान जिंक और आईआईटी मद्रास की जुगलबंदी ने पेश किया जिंक-एयर बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
