प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : सांसद दीया कुमारी ने पीड़िता से की मुलाकात

दुःख जताते हुए कहा – राजस्थान जैसे शांत प्रदेश को कांग्रेस ने अपराधों का गढ़ बना दिया

राजसमंद। सांसद दीया कुमारी ने प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा धरियावद में महिला को निर्वस्त्र करने की घटना पर दुःख जताते हुए कांग्रेस के कुशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री और राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने धरियावद में पीड़िता से मुलाकात करने के बाद अपने बयान में कहा कि राजस्थान में जिस तरह से महिला अत्याचार बढे है, यह कांग्रेस सरकार की नाकामी है। यह शायद पहला मौका है जब मुख्यमंत्री स्वयं पीडिता से मिलने पंहुचे है। अलवर में गैंगरेप पीड़िता से मिलने के लिए मुख्यमंत्री तभी गये थे जब राहुल गांधी आये थे। सांसद दीया ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ का नारा देने वाले नेता राजस्थान क्यों नही आते।

सांसद दीया कुमारी ने कहा की ऐसी घटनाओं के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। पीड़ित महिला को न्याय मिलना चाहिए। घटना के दो दिन बाद तक स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया पर विडियों वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। राजस्थान में क़ानून व्यवस्था की स्थिति कितनी ख़राब है ये सभी जानते है औऱ महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की तो बाढ़ ही आ गयी है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म, दुर्व्यवहार हो रहा है, साधू-संतों की हत्याए हो रही है, दलित युवकों को कुचल कर मारा जा रहा है। राजस्थान में ऐसे हालात कभी नहीं थे। राजस्थान शांत प्रदेश था पर कांग्रेस ने इसे अपराधों का गढ़ बना दिया है। ये सब अब राजस्थान में ज्यादा दिन नहीं चलेग।

(Visited 23 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply