चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना पुलिस ने शनिवार को पालछा घाटे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार दो व्यक्तियों से अवैध रकम 6 लाख 48 हजार 500 रुपये जब्त किए है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरण में करीब डेढ़ साल से फरार हो वांछित था।
एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी गंगरार श्रवण दास के सुपरविजन मे आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर वांछित अपराधियों की गिरफतारी के अनुक्रम में शनिवार को थानाधिकारी बिजयपुर धर्मराज मीना मय जाप्ता द्वारा पालछा घाटे पर नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान मुखबीर की सूचना पर एक सन्दिग्ध अल्टो कार को रोका गया।
कार में कनेरा निवासी ईश्वर गिरी पुत्र गोपाल (23) व थाना सदर निम्बाहेडा हाल खेमपुरा थाना कनेरा निवासी राधेश्याम धाकड़ पुत्र मदन लाल (22) मौजूद मिले। इनके पास मिली अवैध राशि 6,48,500 रूपये संदिग्ध होने पर जप्त की गई। उक्त वाहन अल्टो को भी जप्त कर दोनों आरोपी को नियमानुसार गिरफतार किया गया।
आरोपी राधेश्याम धाकड़ बिजयपुर थाना के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में डेढ़ साल से फरार चल रहा था। उक्त कार्यवाही के संबंध में जांच जारी है।
About Author
You may also like
पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर पेश किया बड़प्पन, 2 से 4 बार पार्षद रहे नेताओं में मची टिकट की होड़
दास्तान-ए-सुनैना: जब खामोश हो गई सज्जनगढ़ की दहाड़… तन्हा सम्राट की पथराई आंखें और अरावली की छाती में गूंजता सन्नाटा
उदयपुर नगर निगम चुनाव : तीन दशकों से अजेय रहे भाजपाई किले में टिकट वितरण की जंग, पंजाब राजभवन तक पहुंचा हर वार्ड का आंतरिक फीडबैक
दस मिनट में बच्चे का शव निकाला, जवाबदेही गहरे पानी में डूबी : केशव नगर में खाली प्लॉट में भरे पानी में हादसा, प्रशासन पर उठे सवाल
राजस्थान में निकाय चुनावों का बिगुल, दो चरण में हाेंगे : 309 निकायों में 9 व 11 सितं. को मतदान, 14 सितं. को रिजल्ट आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू
