उदयपुर। बहुप्रतीक्षित उदयपुर-जयपुर वया अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ 24 सितम्बर को होने जा रहा है। पीएम मोदी वीडियों कॉफ्रेंसिग के माध्यम से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन का उदयपुर-जयपुर के बीच ट्रायल रन किया गया। अभी किराया सूची जारी नहीं हुई है।
चीफ डिपो मैनेजर प्रदीप कुमार ने ट्रायल रन के दौरान पत्रकारों को ट्रेन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह ट्रेन उदयपुर के पर्यटन जगत के लिए सोने पे सुहागा साबित होगी। जहां एक ओर पर्यटकों को साफर के समय की बचत होगी, वहीं ट्रेन में उपलब्ध सुविधाएं भी उन्हें लुभाएंगी।
ट्रायल रन के दौरान ट्रेन की औसत गति 110 किलोमीटर प्रति घण्टा रखा गया है। ट्रायल रन के तहत ट्रेन उदयपुर स्टेशन से प्रातः 7:50 बजे रवाना हुई जो भीलवाड़ा 9:45 बजे, अजमेर 11:40 बजे होते हुए जयपुर दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार लौटते वक्त जयपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर अजमेर 4.25 बजे, भीलवाड़ा 5:55 बजे होते हुए उदयपुर रात 8:40 बजे पहुंचेगी।
24 सितम्बर को उद्घाटन के बाद इस ट्रेन के नियमित ठहराव राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़ प्रस्तावित किये गए हैं। उदयपुर से रवाना होकर जयपुर पहुंचने और जयपुर से रवाना होकर उदयपुर पहुंचने का समय ट्रायल रन वाला ही रहेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी यह गाड़ी छह घण्टे में उदयपुर से जयपुर पहुंच रही है, कुछ समय बाद जब इसकी स्पीड 130 किलोमीटर प्रति होगी तब यह साफर एक घण्टा और कम हो जाएगा।
ट्रायल रन से पहले उदयपुर स्टेशन पर क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी महेंद्र देपाल ने रेलवे कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ट्रायल रन के लोको पायलट मुबारिक हुसैन और सुशील कुमार सहयोगी रहे। ट्रेन मैनेजर सुमेर सिंह, टीआई जितेंद्र मीना, काउंसलर प्रेमशंकर जोशी रहे।
इस ट्रेन में पहली बार हुआ है जब एसी स्कॉर्टिंग स्टाफ में महिला भी शामिल है। अजमेर डिवीजन में इलेक्ट्रिकल विभाग की पहली महिला स्टाफ शिल्पा दवे को वन्दे भारत में सम्बंधित जिम्मेदारी दी गई है।
About Author
You may also like
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
वोट के बिना भी घर की दहलीज पर दस्तक : उदयपुर के पार्षद आकाश वागरेचा की मिठास भरी सियासत
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
