उदयपुर। सीआरपीएफ की ओर से चलाए जा रहे बाइक अभियान यशस्विनी के तहत महिला ऑफिसर्स की ओर से निकाली गई बाइक रैली 23 अक्टूबर को उदयपुर पहुंचेगी। जिला कलक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजीव द्विवेदी ने एक आदेश जारी कर रैली के उदयपुर प्रवास के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है।
एडीएम सिटी ने बताया कि बाइक रैली 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यहां उसका स्वागत किया जाएगा। शाम को भारतीय लोक मंडल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। अगले दिन 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बाइक रैली प्रस्थान करेगी। उन्होंने आगमन, स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली में शामिल सदस्यों के आवास-भोजन आदि की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
About Author
You may also like
-
संवाद से ही संभव है समाधान : विवाद की आग में झुलसता बीएन का गौरव
-
ईरान युद्ध अपडेट : ट्रंप का ‘युद्ध समाप्ति’ का दावा; होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी जारी
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन : पीएम मोदी बोले- यह सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण; प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ
-
हिंदुस्तान जिंक राजस्थान में पोटाश ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित, भारत की उर्वरक सुरक्षा होगी मजबूत